ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कुमार केशव बने संस्कार भारती के अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 8:11:38 PM
कुमार केशव बने संस्कार भारती के अध्यक्ष

हजारीबाग, (हि.स.)। संस्कार भारती की हजारीबाग इकाई की साधारण सभा का आयोजन मालवीय मार्ग स्थित संघ कार्यालय में सोमवार को आयोजित की गई। प्रांत के संगठन मंत्री की सम्मानजनक अधिकारी शाद्वल कुमार की उपस्थिति में संघ कार्यालय हजारीबाग में समपन्न हुई। मां भारती के चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सचिव प्रह्लाद सिंह ने पिछले वर्ष में संस्था की गतिविधियों व आय व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री संगठन शाद्वल कुमार ने समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर दुबारा कुमार केशव की घोषणा की गई। अध्यक्ष की अनुमति से हजारीबाग इकाई के सभी नवचयनित दायित्वधारियों की घोषणा की गई। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रज किशोर जयसवाल, डा शोभा सहाय एवं राधेश्याम सिन्हा को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष औखरी वीणा प्रसाद को बनाया गया। डा. प्रहलाद सिंह को दु़बारा सचिव बनाया गया है। ललन ओझा को सह मंत्री, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, साहित्य प्रमुख ललित नारायण तिवारी, संगीत प्रमुख शोभा सिन्हा, नाट्य प्रमुख तापस चक्रवर्ती , सह नाट्य प्रमुख कविता कुमारी, मेहंदी -रंगोली प्रमुख रजनी कुमारी, सह प्रमुख रंजना शर्मा, चित्रकला प्रमुख संजय कुमार को बनाया गया है। उक्त पदधारियों के अलावा डा ओम प्रकाश मिश्र, संजय तिवारी, राजीव झा, शंकर चंद पाठक, प्रेम प्रसाद राणा, किशोर सिन्हा, सुजाता लाल, रेणुका वर्मा, श्रीमति पुष्पा आर्या, अंजलि झा, राणा कुशियारी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। संजय कुमार श्रीवास्तव व शाद्वल कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर प्रान्तीय मंत्री संगठन शाद्वल कुमार ने अपेक्षा जताया कि नई समिति पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। अध्यक्ष कुमार केशव ने कहा कि लोगों के सहयोग से बेहतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य सदस्यों में तारकेश्वर राय, श्रवण कुमार ,हरे कृष्ण गिरी , मनोज कुमार वर्मा, गीता राय, अर्पिता सिन्हा, कुमारी शिवानी, अंकिता कुमारी, राम विलास मंडल ,विरेन्द्र मिश्र,चन्द्रकाँत लाल, संजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS