झारखंड
लखन साव पर एके 47 से हमला
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 5:22:53 PMहजारीबाग, (हि.स.)। सुशील श्रीवास्तव गैंग के सदस्य और हजारीबाग के जिप अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव पर बुधवार को गैंगवार में एके 47 राइफल से हमला किया गया। हमले में लखन साव और उसका ड्राइवर घायल हो गये। इसके बाद घायलों को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। यहां दोनों की हालात नाजुक है। हमलावर बोलेरो से आए थे।
मौका ए वारदात पर पुलिस ने एके 47 के कई कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में डीसी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि जाकिर हुसैन राेड में हुई गोलीबारी सुशील श्रीवास्तव और भोला पांडेय गैंग की आपसी रंजिश का नतीजा है। इस मामले का किसी समुदाय विशेष से काेई संबंध नहीं है, इसलिए अफवाह फैलाये जाने का काेई औचित्य नहीं है। एसपी मामले पर निगाह बनाये हुए हैं।