झारखंड
कुख्यात अपराधी लंकेश्वर पांडेय गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 3:43:03 PMगुमला, (हि.स.)। कुख्यात अपराधी लंकेश्वर पांडेय उर्फ धर्मराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और गोली भी बरामद की है। सिसई थाना क्षेत्र का रहने वाला धर्मराज सिंह उर्फ लंकेश्वर पांडेय को पुलिस ने शुक्रवार देर रात सूचना के आधार पर खोरा कुसुमटोली के पास से धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तार अपराधी लंकेश्वर को मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस अपराधी के विरुद्ध गुमला थाना में दो, सिसई थाना में दो, बिशुनपुर थाना में एक और कोतवाली थाना रांची में एक आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने ने बताया कि लंकेश्वर गिरोह के सदस्य लोगों को फोन कर रंगदारी मांगते थे। इस गिरोह से काफी लोग त्रस्त थे। लंकेश्वर पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने ने इस सफलता के लिए गुमला के थाना प्रभारी राकेश कुमार, सहायक पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह, बबलू बेसरा, आ.लखीराम सोरेन, संतोष कुमार, सुनील कुमार और होमगार्ड सुनील कुमार की सराहना की है।