गुमला
गुमला में ट्रक ने ऑटो को मारी सीधी टक्कर, तीन की मौत, 6 घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2018 2:44:42 PM गुमला। गुमला जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घाघरा थाना क्षेत्र के देवकी में ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी।
इसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को घाघरा के रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।
ऑटो चालक काफी देर तक ऑटो में ही फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।