झारखंड
नक्सलियों ने गोलीमार पारा शिक्षक की कर दी हत्या, पर्चे छोड़ ली जिम्मेवारी
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2017 6:46:29 PMगुमला। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
गुमला के कोटाम के समीप जोरी ठाकुर्झरिया गांव में माओवादियों ने रविवार की देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। गोली मारने से पहले युवक का गला भी रेता गया। मृतक की पहचान चरकू महतो के रूप में हुई है। माओवादियों ने मृतक की बाइक को भी आग के हवाले कर किया। घटना को माओवादी नेता बुधेश्वर, बीरबल और लाजिम के नेतृत्व में दर्जनों नक्सलियों द्वारा दिए जाने की बात बताई जा रही है। घटना स्थल पर माओवादियों ने पर्चा छोड़ कर इसकी जिम्मेवारी भी ली है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की पड़ताल की। माओवादियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या की है। पुलिस बल सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बता दें कि चरकू पारा शिक्षक था। पुलिस के अनुसार वह शुरू से ही माओवादियों की हिटलिस्ट में रहा है। करीब 4 साल पूर्व भी माओवादियों ने उसके साथ मारपीट की थी और चेतावनी देकर छोड़ा था।
उसपर झारखंड जनमुक्ति परिषद और पुलिस के लिए काम करने के आरोप भी थे। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी चंदन झा, डीएसपी इंद्रमणि चौधरी और थाना प्रभारी राकेश कुमार समेत अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंची मामले की छानबीन की।