गुमला
पीएलएफआई ने अपने दो सदस्यों को संगठन से बाहर किया
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 11:53:16 AMगुमला, (हि.स.)। संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने एरिया स्तर के अपने दो सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें अर्जुन नायक गांव चिंतामनकुरा बसिया एवं राजन नायक गांव रेगरे कर्रा का नाम शामिल हैं।
केंद्रीय कमेटी के मार्टिन केरकेट्टा ने फोन पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुमला जेल में बंद अर्जुन नायक के इशारे पर बसिया प्रखंड और आसपास के इलाके में राजन नायक एक अपना गिरोह बनाकर संगठन विरोधी काम कर रहा है तथा पार्टी का नाम बदनाम कर रहा है। ऐसे प्रतिक्रियावादी और संगठन विरोधी लोगों को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। क्योंकि जेल से अर्जुन नायक के इशारे पर कई पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में दोनों सदस्यों को पीएलएफआई संगठन से बाहर करने की पुष्टि मार्टीन केरकेट्टा ने की है।