झारखंड
नदी में डूबने से तीन की मौत
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 4:30:46 PMदुमका, ( हि.स.)। काठीकुंड प्रखंड के बन्दरबानी गांव की नदी में डूबने से तीन लाेगों की मौत हो गयी। मृतक में दो महिला और एक बच्चा है। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर ब्राह्मणी नदी में सभी नहाने गये थे। नदी के दूसरे किनारे पर एक महिला और बच्चे को पानी मे मस्ती करते देख सुनीराम मुर्मू का पांच वर्षीय बच्चा अशोक मुर्मू कूद पड़ा। जिसे बचाने में कूदी बबलिका हांसदा (50) एवं उसकी बेटी सुनीता बास्की (25) की जान चली गई।
पांच वर्षीय बच्चा अशोक मुर्मू मृतक के पड़ोस में रहता था। बबलिक गोपीकांदर प्रखंड के बलिया गांव निवासी थी। कुछ दिन पूर्व बबलिका अपने बेटी सुनीता किस्कू के घर बन्दरपानी गांव आयी थी। डूबने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने शव निकाल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को बरामद कर कानूनी करवाई में जुट गयी है।