ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
गोपालगंज
गोपालगंज में परिवार विकास मिशन अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का सीएस ने दिया निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2020 11:45:13 PM
गोपालगंज में परिवार विकास मिशन अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का सीएस ने दिया निर्देश

गोपालगंज गोपालगंज में 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। यह अभियान दो चरणों में पूर्ण होगा। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. नन्दकिशोर प्रसाद सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परिवार विकास मिशन अभियान व परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्रखंड व समुदाय स्तर पर निर्धारित कार्य योजना को सफलता पूर्वक आयोजन किया जाये। जिसमें कहा गया है कि परिवार नियोजन में अधिक से अधिक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सभी साधनों का निर्धारित दिवस के दिन सेवा प्रदान की जाये।

 
 
 जनवरी माह में सभी आरोग्य दिवस पर सास-बहू सम्मेलन का आयोजन कराना सुनिश्चित करें तथा इस सम्मेलन में किशोरियों को भी शामिल किया जाये ताकि किशोरियों में परिवार नियोजन के सेवाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ इच्छुक लाभार्थियों का चयनित सेवा प्रदान की जा सके। 
 
 
क्या है निर्देश:
बुकलेट व हैंडबील के माध्यम से लोगों को जागरूक करें
सास-बहू सम्मेलन का फंड एएनएम के खाता में भेजना सुनश्चित करें
योग्य दंपतियों का सर्वे एएनएम व आशा करेंगी
आशा द्वारा कम्यूनिटी नीड असेस्मेंट कराकर रिपोर्ट सौंपे
स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स में नियमित रूप से निरोध का भंडारण सुनिश्चित करें
सभी गर्भनिरोधक सामग्रियों के साथ डिस्पले ट्रे को ओपीडी, टीकाकरण केंद्र व परामर्श केंद्र पर प्रदशित करें 
 
 
दो चरणों में चलेगा अभियान: 
 
केयर इंडिया के परिवार नियोजन सम्नवयक अमित कुमार ने बताया मिशन परिवार विकास अभियान दो चरणों में चलेगा। अभियान के तहत 14 से 20 जनवरी तक दंपति संपर्क सप्ताह मनाया जाएगा। जबकि 21 से 31 जनवरी तक परिवार नियोजन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। दंपति संपर्क पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरूकता लाने के लिए सही उम्र में शादी, शादी के बाद कम से कम 2 साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतराल एवं प्रसव के बाद या गर्भपात के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर ज़ोर दिया जाएगा। वहीँ परिवार नियोजन सेवा सप्ताह के दौरान प्रथम रेफ़रल इकाइयों में नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
 
 
क्या है मिशन परिवार विकास अभियान:
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कुल प्रजनन दर(प्रति महिला बच्चों की कुल संख्या) में कमी, आधुनिक गर्भनिरोधों के उपयोग को बढ़ाने, गर्भनिरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुँच सुनिश्चित करने एवं परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरुकता को बढ़ाने के लिए उच्च कुल प्रजनन दर की सूची में शामिल बिहार में मिशन परिवार विकास की शुरुआत की गयी है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार अभी बिहार की कुल प्रजनन दर 3.2 है। मिशन विकास परिवार के तहत वर्ष 2025 तक बिहार के प्रजनन दर को 2.1 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS