ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
गोपालगंज
आपसी विवाद में राजद नेता ने भाई को मारी गोली, राहगीर की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2019 3:17:46 PM
आपसी विवाद में राजद नेता ने भाई को मारी गोली, राहगीर की मौत

गोपालगंज। गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक मुहल्ले के वार्ड संख्या नौ में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय नेता सिकंदर कुशवाहा ने अपने भाई पर गोलीबारी की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली लगने से एक राहगीर की मौत हो गई।

 
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामला दोनों भाईयों के बीच आपसी विवाद का था। सिकंदर कुशवाहा ने लाइसेंसी राइफल से अपने भाई एवं पूर्व पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा पर फायरिंग की जिसमें गोली सत्येंद्र कुशवाहा को जांघ में लगी। वहीं उस दौरान रास्ते से गुजर रहे एक किशोर को गोली लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस छापेमारी कर रही है।
 
वहीं घायल सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा कि उसका भाई शराब का कारोबार करता है। विरोध करने पर उसने राइफल से गोली मार दी। वहीं सूत्रों ने बताया कि नगर पुलिस हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपित राजद नेता सिकंदर कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में आरोपी फरार मिला।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS