ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
गोपालगंज
पति-पत्नी के झगड़े में मुखिया का हस्ताक्षेप, युवक घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 4:18:21 PM
पति-पत्नी के झगड़े में मुखिया का हस्ताक्षेप, युवक घायल

गोपालगंज (हि.स.)। बरौली थाना के माधोपुर पंचायत के माधोपुर गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़े में मुखिया के हस्ताक्षेप से पिंटू पंडित (30) गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल युवक का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माधोपुर गांव के एक दंपति के बीची किसी बात को लेकर झगडा चल रहा था। इसे सुलझाने शनिवार को गांव के मुखिया अपने दो बेटों के साथ उनके घर आये। इस बीच बात बहुत बढ़ गयी और वहां पहले से मौजूद पिंटू पंडित को मुखिया के बेटों ने पीट दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आयी। 
घटना के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरौली में भर्ती कराया लेकिन सिर पर गंभीर चोट होने के वजह से डॉक्टरों ने गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS