बिहार
महिला पुलिसकर्मियों ने जांच के दौरान इंटर छात्रा की बेरहमी से की पिटाई
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2017 7:32:26 PMगोपालगंज। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
गोपालगंज के महेंद्र महिला कॉलेज में परीक्षा देने आई एक इंटर की छात्रा की दो महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्रा बेहोश हो गई। परिजनों ने छात्रा को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि केंद्र पर जाने के दौरान छात्रा को चक्कर आ रहा था। इस दौरान दो महिला पुलिसकर्मी उसकी जांच करने लगी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो दोनों महिला सिपाहियों ने बेरहमी से छात्रा की पिटाई कर दी। साथ में आई उसकी बहन के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
बता दें कि बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी शमीम की पुत्री कहकशा परवीन धर्मदेव इंटर कॉलेज शेर से दूसरे पाली में उर्दू की परीक्षा देने महेंद्र महिला कॉलेज में आई थी। घटना के बाद परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।