झारखंड
हाइवा की चपेट में आकर दो की मौत, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2017 3:12:46 PMगोड्डा, (हि.स.)। मेहरमा-ललमटिया मुख्य मार्ग पर लहेरिया नदी के पास अज्ञात हाइवा की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात की है। सभी महागामा के निवासी थे। बाइक पर सवार सौरभ गुप्ता (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेम लाल यादव (17) की मौत भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। जबकि सौरभ मोदी घायल हैं।