गोड्डा
बस की चपेट में आकर युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 3:41:58 PMगोड्डा, (हि.स.)। महागामा थाना के नुनाजोर के पास बुधवार तड़के मंडल बस की चपेट में आने से सीमड़ा निवासी 22 वर्षीय सोनू चौधरी की मौत हो गयी। वह पथरगामा आईटीआई का छात्र था। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर की ओर वापस लौट रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही मंडल ट्रेवल्स नामक बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी। महागामा पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।