झारखंड
महिलाओं को फिट बना रहा है योग : रीमा अग्रवाल
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 1:30:21 PMगिरिडीह, (हि.स.)। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से रीमा अग्रवाल के नेतृत्व में बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर में एक वर्ष से लगातार महिलाओं को योग शिविर प्रषिक्षण दिया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मौके पर रीमाअग्रवाल ने बताया की योग अभ्यास के दौरान महिलाओं को योग करने से काफी फायदा हुआ है।
योग महिलाओं को फिट बना रहा है। इस योग शिविर में सभी महिलाएं भाग लेकर लाभ उठा सकती हैं। इधर महिलाएं ने बताया कि योग करने से उनकी शारीरिक रूप से कई समस्याओं का समाधान हुआ है, बढ़े वजन कम हुई है। थकान, कमजोरी, आलसीपन जैसे तमाम समस्याओं से योग ने मुक्ति दिलाई है। इस निःशुल्क शिविर से महिलाएं लाभ ले रही है। मौके पर पूनम गुप्ता, ज्योति बर्णवाल, मालती देवी, विद्या देवी, बसंती वर्मा, राधा गुप्ता, निर्मला और सुरेश कुमार समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं।