झारखंड
बम विस्फोट के बाद हजारीबाग स्टेशन की कड़ी हुई सुरक्षा
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 11:53:01 AMगिरिडीह। बम विस्फोट की घटना के बाद हजारीबाग रोड़ स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने-वाले और संदिग्ध वस्तु पर विशेष नज़र रखी जा रही है। रविवार देर रात गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की जांच करने रेल अधिकारी और जिला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर रविवार देर शाम दो बम विस्फोट हुआ। घटना में घायलों का इलाज पीएमसीएच धनबाद में किया जा रहा है।