झारखंड
भाकपा माले ने सीएम का पुतला फूंका
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 5:54:08 PMगिरिडीह। रघुवर सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाकपा माले ने गिरिडीह हाईस्कूल के सामने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। भाकपा माले ने बच्चा चोर और गोरक्षा के नाम पर सिंहभूम में हुई हत्याओं के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। शनिवार को भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ता लाल झंडा लिए गिरिडीह हाईस्कूल के सामने पहुंचे और पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की उदासीनता से ये हत्याएं हुई है। इसलिए नैतिकता का तकाजा है कि रघुवर सरकार इस्तीफा दे।