झारखंड
दंपति से डेढ़ लाख की छिनतई
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2017 3:38:37 PMगिरिडीह। यूनियन बैंक की गिरिडीह शाखा से रुपये निकालकर वापस घर लौट रहे दंपति से शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने डेढ़ लाख लूट लिए। घटना नगरथाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि परसन निवासी लालो रबिदांस अपनी पत्नी के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रधान शाखा से बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख की निकासी कर वापस घर जा रहे थे।
इसी बीच बैंक से बाहर आने के बाद महज दस कदम पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दंपति के हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और बरगंडा की ओर भाग गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाशी में जुट गयी है।