गिरिडीह
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2017 12:56:31 PMगिरिडीह, (हि.स)। हिरोडीह थाना के मल्हो गांव से पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का उदभेदन किया है। पुलिस गुप्त सूचना के आधर पर फैक्ट्री से 18 गैलन नकली शराब, स्प्रिट, एक टाटा सूमो और बाइक और 1000 पीस अंग्रेजी शराब के कैप (ढक्कन) बरामद किये हैं। संचालक फरार है। पुलिस संचालक की तलाश में जुटी है।