ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2017 3:13:13 PM
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

 गिरिडीह। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जलाकर मार डाला। घटना मंगलवार सुबह की है। कुलगो गांव निवासी रघु ठाकुर (35) और उसकी पत्नी बेबी के बीच भूमि अधिग्रहण के रुपये को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी क्रम बेबी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगलवार को घर में रघु ठाकुर को जलाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद बेबी का प्रेमी फरार हो गया। लेकिन ग्रामीणों की मदद से लोगों ने उसकी पत्नी बेबी को पकड़ लिया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि बेबी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मृतक रघु ठाकुर की मां सोहवा देवी ने बताया कि उसकी बहू बेबी का गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिस कारण दोनों में आये दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS