झारखंड
दुष्कर्म के आरोपी की हुई मेडिकल जांच
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2017 4:43:56 PMगिरिडीह, (हि.स.)। पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर का मेडिकल चेकअप कराया गया। मुफस्सिल थाना पुलिस सोमवार सुबह आरोपी को उसके परिजनों के साथ सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया गया। गौरतलब है कि दो दिनों पूर्व इस थाना के चुंगलो गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। मामले में 12-13 वर्ष के एक किशोर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया और आरोपी को उसके परिजनों के साथ थाना में रखा गया। थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि आरोपी किशोर का मेडिकल चेकअप कराया गया है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।