झारखंड
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2017 2:47:34 PMगिरिडीह, (हि.स)। निमियाघाट थाना क्षेत्र के पारसनाथ स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास अप लाइन में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। घटना चेंगरो होल्ड के पोल नम्बर 318 और 319 के बीच हुई है। व्यक्ति का शरीर दो भाग में बट गया है। शव जीआरपी पुलिस के पास है।