ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
गिरिडीह
धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2017 12:43:57 PM
धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह, (हि.स.)। विभिन्न मांगों लेकर विगत तीन दिनों से भूख हड़ताल कर धरना दे रहे प्रणामी संस्था के समर्थकों को बीते देर रात स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि घरने पर बैठे कइयों का स्वास्थ बिगड़ने के बाद एसडीएम नमिता कुमारी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद गुरुवार शाम को संस्था के सचिव अवधेश कुमार को स्थिति से अवगत कराते हुए जनहित में धरना समाप्त करने का नोटिस भेजा था। जब धरना समात नहीं हुआ तो रात लगभग एक बजे सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमे से कई गंभीर रूप से अस्वस्थ थे, जिनमें कई महिलाए भी शामिल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मालूम हो कि प्रखण्ड, अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रस्टाचार, सीएनटी एक्ट से छोड़छाड़ नहीं करने समेत कई अन्य मांगो को लेकर पिछले तीन दिनों से ग्रामीण गिरिडीह मुख्यालय में भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमे काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS