गिरिडीह, (हि.स.)। मुफस्सिल थाना के गादीश्रीरामपुर पुजहर टोला में प्रमिला देवी (35) की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महतोडीह पिकेट प्रभारी आरएन मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे। प्रमिला के पति सुखदेव ने बताया कि दोपहर में उसके माता-पिता डॉक्टर के पास गए थे और वह काम करने ईट भट्टा पर गया हुआ था। घर में उसके बच्चे और पत्नी ही थी। इस बीच उसे बच्चों ने खबर दी की प्रमिला ने घर में फांसी लगा ली है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला के पति का कहना है कि प्रमिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।