झारखंड
गिरिडीह में नक्सलीबंद का व्यापक असर
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 12:59:07 PMगिरिडीह, (हि.स.)। भाकपा माओवादियों द्वारा सोमवार को आहुत झारखंड/बिहार बंद का गिरिडीह जिले में असर देखा गया। बंद का अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ा है। इस दौरान, प्रभाव वाले क्षेत्रों में नक्सलियो ने सक्रियता का अहसास कराने की भरसक कोशिश की। आधीरात के बाद नक्सलियों धनबाद रेलखंड के चिचाकी और करमाबाद के बीच रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके कारण कोडरमा, धनबाद, सरिया, पारसनाथ और गया रेलवे स्टेशन पर कालका एक्स, हटिया-पटना एक्स, कोलकाता राजधानी, हटिया राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अप और डाउन ट्रेनें रुकी हुई हैं।
नक्सलियो ने बिरनी थाना क्षेत्र के गरहागुर गांव में सड़क निर्माण एजेंसी की एक पोकलेन और कई मशीनों को आग लगाकर नष्ट कर दिया। वहीं मधुबन थाना क्षेत्र में गिरिहीह-डुमरी रोड में द्यावाटाड़ के पासा खड़ी एक बोलेरो को आग लगा दी। कई स्थानों पर पोस्टर भी चिपकाए गए, जिसे पुलिस ने हटा दिया। बंद के मद्देनजर मधुबन में दुकानें तक नहीं खुली हैं।