झारखंड
राहगीरों से छिनतई करने वाले दो लोगों को जेल
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2017 1:30:47 PMगिरिडीह, (हि.स.)। गिरिडीह पुलिस ने राहगीरों से छिनतई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। नगर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के पचम्बा से कमरान उर्फ कलु और आयुष कुमार को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था। दोनों की उम्र लगभग 18-20 साल है। इनके पास से एक बाइक और पांच हजार नकद बरामद किये गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने चार वारदातों में अपने शामिल होने की बात स्वीकार की है। विगत 19 मई को एक दपंति से डेढ लाख छिनने, 21अप्रैल को बरगंडा चौक पर 21 हजार छिनने समेत दो अन्य घटनाओं में दोनों शामिल हैं।