बिहार
गया में जायलो-आॅटो टक्कर में चार की मौत, पांच की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2017 6:57:49 PMगया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
गया जिले के इमामगंज मोड़ के पास रविवार को तेज गति से आ रही जायलो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही जायलो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्करके बाद ऑटो सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक घायल ने इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ िदया। घायलों को गया के एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।