बिहार
उग्रवाद प्रभावित गया जिले में केन बम बरामद
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2017 12:53:16 PMगया, (हि.स)। बिहार के गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित माओवादियों द्वारा लगाये गए केन बम को पुलिस ने बुधवार की सुबह बरामद कर लिया| बरामद बम का वजन पांच किलोग्राम है|
पुलिस ने यहां बताया कि उग्रवादियों ने बेलबर गांव स्थित चपरी मोड़ के निकट एक पुलिया के नीचे पांच किलोग्राम का एक केन बम लगा रखा था जिसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस्ते ने बरामद किया| इस क्षेत्र में एक निजी कंपनी इमामगंज-कोठी-सलैया मार्ग का निर्माण कार्य कर रही है|
सूत्रों ने बताया कि सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही बम को निष्क्रिय कर दिया। माओवादी उग्रवादियों ने यह केन बम सम्भवतः पुलिस दल को निशाना बनाने और पुलिया को क्षतिग्रस्त करने के लिए लगा रखा था।