ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से छह की मौत, 40 घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2019 10:35:53 AM
गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, बस के खाई में गिरने से छह की मौत, 40 घायल

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में आज सुबह भीषण बस हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ से गढ़वा (झारखंड) आ रही पॉपुलर बस सदर थाना के पास एनएच-343 अन्नराज घाटी की खाई में गिर गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। 

 
जिला पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद छह शव निकाला गया है। अब भी कई लोग बस में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। बीस से ज्यादा घायलों को नजदीकी अस्पताल शकर सोता में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को सदर अस्पताल भेजा गया है। सदर अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ. एनके रजक के नेतृत्व में मेडिकल टीम लगी हुई है। कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। 
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस अंबिकापुर से गढ़वा जा रही थी। बस में कुल 52 यात्री सवार थे। घटना के समय सभी यात्री सो रहे थे। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष यात्री शामिल है। वहीं घायलों में सीआरपीएफ का भी एक जवान शामिल है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले वालों में अंबिकापुर निवासी प्रदीप गुप्ता, हर्ष जायसवाल, बेलवाटीकर की प्रतिमा देवी के नाम शामिल हैं। तीन अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना के कारण की जांच-पड़ताल कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS