झारखंड
शौचालय निर्माण में 10.64 करोड़ का गबन
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 4:11:03 PMगिरिडीह। शौचालय निर्माण योजना में साढ़े दस करोड़ रुपये के गबन करने के आरोप में पीएचईडी वन के पूर्व कार्यपालक अभियंता कुभार निरज के खिलाफ नगर थाने में प्रार्थमिकी दर्ज की गयी है। जिसकी पुष्टि नगर थाना प्रभारी ने की है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 एसवीएम के तहत विभाग को शौचालय निर्माण के लिए बड़ी धनराशि आंवाटित की गयी थी जिससे 10 करोड़ 64 लाख 49 हजार का हिसाब नहीं दिया गया था।
इस संबंध में विभाग ने कई बार लिखित और मौखिक हिसाब देने को कहा। लेकिन पूर्व अभियंता कुमार नीरज ने हिसाब नहीं दिया और न ही कहीं समायोजन दिखाया। विवश होकर डीसी उमा शंकर सिंह ने पूरी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दी। राज्य सरकार ने डीसी की भेजी गयी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आदेश दिया। सरकार के पत्र के आलोक में गुरुवार को नगर थाने में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी।