गढ़वा
माओवादी-पुलिस मुठभेड़, चार जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/1/2017 12:59:08 PMगढ़वा, (हि.स)। गढ़वा, लातेहार और छत्तीसगढ़ की सीमा स्थित बूढ़ा पहाड़ पर शुक्रवार सुबह से ही भाकपा माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस बात की पुष्टि एसपी आलोक ने की। मुठभेड़ में माओवादियों ने लैंड माइंस ब्लास्ट किया, जिसमें सीआरपीएफ कोबरा के चार जवान मामूली रूप से जख्मी हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया है। पुलिस मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। मुठभेड़ जारी है।