झारखंड
गढ़वा के समीप ट्रक पलटा, सवार बचे
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2017 3:53:29 PMगढ़वा, (हि.स.)। रांची से राजस्थान जा रहा एक ट्रक गढ़वा के प्रस्वान पुलिया के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के सारे पहिये ऊपर हो गए। ट्रक के चालक और खलासी दोनों केबिन में फंस गए| ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से केबिन उठाकर दोनों को निकाला गया। दोनों खतरे से बाहर हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल गढ़वा भेजा गया है।