झारखंड
तीन करोड़ की लागत वाली सड़क का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 3:51:29 PMगढ़वा, (हि.स.)। विधायक भानू प्रताप शाही ने शुक्रवार को डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत में टोरी - लोरा- सिकरीया- चकरी - नावाडीह को जोड़ने वाली 5 किमी पक्की सड़क का शिलान्यास किया। सड़क 3 करोड़ 37 लाख की लागत से बनेगा। चुनाव के दौरान शाही ने वादा किया था कि जीतने के बाद सड़क बनावाया जाएगा। यह आदिम जनजाति बहुल गाँव है। इस सड़क के बन जाने से सभी गांव मुख्य सड़क से जुड़ जाएंगे।
विधायक ने कहा कि सड़क का शिलान्यास कर हमने चुनाव के समय किया वादा पूरा किया। डंडई प्रखंड के अंतिम छोर पर बसा यह चकरी, सिकरिया, लोरा, टोरीकला, नावाडीह गांव अब तक उपेक्षित था। हमने जहां तक विकास करके छोड़ा था, वहीं पर रुका था। अब विकास की बारी है। भवनाथपुर विस में चारों तरफ विकास ही विकास दिखेगा। हम काम पर विश्वास करते हैं। जनता के साथ किये गये सभी वादे एक- एक कर पूरा करने का काम करेंगे।