झारखंड
पर्यावरण की रक्षा की अपील
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 3:55:05 PMगढ़वा, (हि.स.)। पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगायें तथा पॉलिथीन का उपयोग बंद करें, तभी जाकर शुद्ध हवा में हम खुद को स्वस्थ रख पायेंगे। सोमवार को यह बातें जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा जागृति की बैठक में अध्यक्ष मनीष कमलापुरी ने कहीं। बैठक का आयोजन पर्यावरण दिवस के मौके पर ज्ञान निकेतन स्कूल में किया गया था। बैठक का संचालन रवि साहू ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व में पर्यावरण की समस्या विकराल रुप धारण कर चुकी है जिस वजह से हम ग्लोबल वार्मिंग का कुप्रभाव झेलने को मजबूर हैं। पर्यावरण प्रदूषण के कारण ओजोन की परत में छिद्र बढ़ता जा रहा है जिससे हम सूर्य की किरणों में मौजूद पराबैगनी किरणों के भी शिकार हो रहे है और असमय मनुष्य के साथ साथ पशु पक्षी भी काल के गाल मे समा रहे हैं। इससे बचने के लिए हर हाल में हमें पेड़ लगा कर जंगल बढ़ाना होगा। इस मौके पर आम लोगों के लिए पनशाला की शुरुआत की गई। मौके पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।