ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
गाने के जरिये अक्षरा सिंह ने दिया अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब, किसको कहा - गिद्ध
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2021 10:18:25 PM
गाने के जरिये अक्षरा सिंह ने दिया अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब, किसको कहा - गिद्ध

पटना। ‘कोई ऐसा सगा नहीं है, जिसे तूने ठगा नहीं है।‘  ये कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि यह एक गाने की लाइन है, जिसके जरिये भोजपुरी की सुपर स्‍टार सिंगर – एक्‍टर अक्षरा सिंह ने अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें अक्षरा ने सां‍केतिक रूप से अपने विरोधी के दागदार इतिहास की भी चर्चा की है। और तो और अक्षरा ने उसे गिद्ध तक करार दे दिया है।





लिंक : https://youtu.be/qpNWIYDv8Bc

आपको बता दें कि कुछ साल पहले अक्षरा सिंह की जिंदगी में उथल – पुथल मची थी, जिसकी वजह उन्‍होंने इंडस्‍ट्री के दिग्‍गज कोस्‍टार को बताया था। उस वक्‍त वे बेहद परेशानियों से गुजर रहीं थी। तब भी उन्‍होंने अपने दर्द का इजहार अपने गानों के जरिये किया था। फिर उस दर्द से उबरने के लिए उन्‍होंने गायिकी शुरू की और देखते ही देखते ऑडियंस के दिलोदिमाग पर छा गईं। नतीजा उनके गाने को सभी मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जाने लगा। तभी एक वक्‍त आया कि अक्षरा के गाने भोजपुरी के चर्चित म्‍यूजिक चैनल से आउट हो गए। कहा गया कि अक्षरा सिंह को भोजपुरी के कुछ बड़े स्‍टार ने साजिश के तहत उन म्‍यूजिक चैनल पर दबाव बनाया।




उसके बाद अक्षरा ने खुद का चैनल बनाया और कई नये चैनलों के लिए एक से बढ़कर एक हिट दिए। कोविड के समय भी साल 2020 में अक्षरा सिंह ने बिना रूके खूब काम किया। इसके बाद लगा कि अक्षरा की लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अचानक अक्षरा सिंह का यह गाना ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’, इस बात की ओर इशारा करता है कि फिर से उन्‍हें किसी ने ठेंस पहुंचाई है। जिसके बाद उन्‍होंने भी अपने इस गाने के जरिये विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। बहरहाल जो भी इस गाने में अक्षरा का स्‍वैग खूब निकल कर बाहर आ रहा है। इस गाने को अक्षरा ने अपने ही चैनल से रिलीज किया है, जिसको अब तक 255,726 व्‍यूज महज 24 घंटे में मिली हैं। आपको बता दें कि गाना ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’ को अक्षरा ने खुद गाया है। मनोज मतलबी का गीत है और संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। वीडियो डायरेक्‍टर पंकज सोनी हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS