ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
कान फ़िल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चमक बिखेरी
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2022 1:04:18 PM
कान फ़िल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चमक बिखेरी

मुंबई। फ्रांस के कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में सितारों से सजे-धजे रेड कार्पेट पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज 11 सेलेब्रिटीज़ के अब तक के सबसे बड़े आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। भारतीय लोक कलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पल के रूप में, श्री मामे खान कान में भारतीय दल की तरफ से रेड कार्पेट का नेतृत्व करने वाले पहले लोक कलाकार बने।




भारतीय सिनेमा की विविधता और विशिष्टता को दिखाते हुए इस ग्लैमर से भरे रेड कार्पेट दल में भारत की फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। 11 सदस्यों का ये दल जब "पलाइस डेस फेस्टिवल्स" की ऐतिहासिक सीढ़ियों की ओर बढ़ा तो वैश्विक सिनेमा का केंद्र बनने की भारत की महत्वाकांक्षा के सभी प्रतीकों को ये प्रतिनिधिमंडल अपने में संजोए था।




मंत्री महोदय के साथ आने वाली 10 सेलेब्रिटीज़ में तीन संगीत के उस्ताद रहे जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और साथ में भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता और अभिनेता मौजूद रहे, जो विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं, मुख्य धारा के और ओटीटी सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हैं। कहानीकारों की धरती भारत कान में अभी तक की सबसे मजबूत रेड कार्पेट उपस्थिति के माध्यम से दुनिया के लिए एक सुंदर रिवायत पेश कर रहा है।




इन फ़िल्मी सितारों में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी शामिल थे जो कान महोत्सव में नियमित चेहरा रहे हैं। 'द लंचबॉक्स' हो या 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'- उनकी फ़िल्मों के यथार्थवाद और उनमें उनके कच्चे, ताकतवर अभिनय की यूरोपीय दर्शकों के बीच एक विशेष प्रतिध्वनि है और यह इस बात का संकेत है कि संवेदनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को परोसने वाली फिल्में बनाने में भारत बहुत सक्षम है।





इस समूह में सुपरस्टार संगीतकार एआर रहमान की मौजूदगी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सिनेमैटोग्राफिक संगीत को ट्रिब्यूट देने के इरादे को प्रदर्शित किया। क्योंकि, शायद पूरी दुनिया के सिनेमा में सबसे ज्यादा भारतीय सिनेमा के डीएनए में ही साउंडट्रैक एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। भारत देश के संगीतमय सारसंग्रह का प्रदर्शन करते हुए रेड कार्पेट पर विभिन्न शैलियों का प्रतिनिधित्व किया गया। जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए नए जमाने के म्यूज़िक कंपोज़र और बहु-ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने भारत के अधिकांश समकालीन पक्ष का प्रतिनिधित्व किया, वहीं राजस्थान के म्यूजिक कंपोजर और लोक गायक मामे खान ने भारतीय सिनेमा पर लोक संस्कृति के प्रभाव को व्यक्त किया। बहुत सारे सदाबहार फिल्मी गीत लिखने वाले गीतकार और अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी यहां उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS