ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
महापर्व छठ को लेकर अक्षरा सिंह का नया गया 'बनवले रहिह सुहाग' हुआ रिलीज
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2020 8:55:40 PM
महापर्व छठ को लेकर अक्षरा सिंह का नया गया 'बनवले रहिह सुहाग' हुआ रिलीज

पटना। दीवाली के बाद अब बिहार समेत उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने आज अपना नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज कर दिया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जब अब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है। 'बनवले रहिह सुहाग' में छठ मईया की महिमा के साथ - साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।




लिंक : https://youtu.be/x0zPygFJRiU

अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है। 'बनवले रहिह सुहाग' का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। इसलिए उन्होंने छठ स्पेशल गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी शेयर किया औऱ लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश। अक्षरा ने ऑडियंस से इस गाने को देखें कि अपील भी की है। उन्होंने लिखा, ' बहुत ही खुबसूरत छठ गीत आपलोगों के बीच ज़रूर देखें और बतायें कैसा लगा... जय छठी मैया'। आपको बता दें कि इस साल भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का जलवा खूब देखने को मिला। भले देश में कोरोना की वजह से 6 महीने लॉक डाउन वाली हालत रही, लेकिन फिर भी अक्षरा ने किसी पर्व त्यौहार को सूना होने दिया और नियमित अंतराल पर एक के बाद एक गाने करती रहीं। उनके गानों को ऑडियंस ने खूब सराहा भी। उनके तकरीबन सभी गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए और अब एक बार फिर से अपने नए छठ गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS