मनोरंजन
नोरा फतेही ने 'प्यार दो प्यार लो' सॉन्ग पर किया लावणी डांस, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2020 12:32:21 PMनई दिल्ली। दिलबर गर्ल नोरा फतेही पिछले कुछ एपिसोड्स से इंडियाज बेस्ट डांसर्स को जज कर रही थीं। मलाइका अरोड़ा को कोरोना वायरस होने की वजह से इलाज करवा रही थीं। लेकिन अब वह शो में लौट चुकी हैं तो नोरा फतेही को शो छोड़ना पड़ा। लेकिन नोरा फतेही ने डांस के इस शो में कई इस तरह की परफॉर्मेंस दी की उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया। शो के दौरान का नोरा फतेही का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है जिसमें नोरा फतेही अपनी फिल्म 'मरजावां' के सॉन्ग 'प्यार दो प्यार लो' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
नोरा फतेही अपने इस सॉन्ग पर महाराष्ट्र की पॉपुलर डांस फॉर्म 'लावणी' करती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही इस कमाल-धमाल अंदाज में लावणी कर रही हैं कि वहां मौजूद जज और कंटेस्टेंट उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। नोरा फतेही के डांस स्टेप्स बहुत ही कमाल के हैं और शो की कंटेस्टेंट के साथ वह जबरदस्त समां बांधती हैं। इस तरह उनके इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
नोरा फतेही की अगली फिल्म की बात करें तो वह अजय देवगन और संजय दत्त के साथ 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि नोरा फतेही ने अभी तक जितने भी डांस नंबर किए हैं, उन्हें खूब पसंद किया है और वह दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करते हैं।