ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
इंस्टाग्राम पर अक्षरा और फेसबुक पर काजल का है जलवा
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2020 11:57:09 PM
इंस्टाग्राम पर अक्षरा और फेसबुक पर काजल का है जलवा

पटना आज कल सोशल मीडिया का जमाना है। सो आम आदमी से लेकर हर छोटे बड़े सेलिब्रेटी भी इसका जमकर उपयोग कर रहे हैं। सभी को अपनी मन की बात कहने का यह एक बेहतर प्लेटफार्म भी है। रिस्पांस भी तुरंत मिलना शुरू हो जाता है। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां भी सोशल मीडिया का जमकर उपयोग कर रही हैं। लेकिन भोजपुरी में इन दिनों सक्रिय अभिनेत्रियों में किसको आम आदमी कितना पसंद कर रहे है। इस पर हम एक नज़र डाले तो पता चलता है कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह और फेसबुक पर काजल राघवानी को पसंद करते है।

 
 
पहले हम बात करते है इंस्टाग्राम की। तो इस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को पसंद करते हैं। यहां इनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 12 लाख है। दूसरे नंबर पर काजल राघवानी हैं। इनको 10 लाख लोग फॉलो करते हैं। तीसरे नंबर पर आम्रपाली दुबे हैं। इन्हें 9 लाख 66 हज़ार लोग फॉलो करते हैं, । जबकि शुभी शर्मा को 6 लाख 80 हज़ार, रानी चटर्जी को 5 लाख 63 हज़ार और अंजना सिंह को 5 लाख 55 हज़ार लोग फॉलो करते हैं।
 
 
अब अगर हम बात करें फेसबुक की तो यहां पर काजल राघवानी के प्रोफाइल को 9 लाख 56 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। दूसरे नंबर पर अक्षरा सिंह हैं, जिनके पेज को 5 लाख 94 हज़ार लोग फॉलोअर्स व 4 लाख 39 हज़ार लाइक मिले हैं। तीसरे नंबर शुभी शर्मा हैं, जिनके पेज को 4 लाख 95 हज़ार लाइक मिले है। फॉलोअर्स कितने है अस्पष्ट है। उसके बाद रानी चटर्जी आता है। इनके पेज को 4 लाख 51 हज़ार फॉलोअर्स व 3 लाख 54 हज़ार लाइक अब तक मिल चुके है। अंजना सिंह के पेज को 3 लाख 48 हज़ार से ज्यादा लाइक हैं। फॉलोअर्स अस्पष्ट है। वहीं हम बात करे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की तो फेसबुक पर उनके कई अकाउंट है, पर कोई भी वेरीफाई अकाउंट नही है।
 
नोट:- ये आंकड़े इन अभिनेत्रियों के वेरीफाई अकाउंट के 31 मार्च 2020 को ली गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS