मनोरंजन
50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से गोवा में शुरु, 76 देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2019 12:54:31 PMपणजी (गोवा)। गोवा 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए तैयार है। कुछ देर बाद इसका आधिकारिक आगाज होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर इस रंगारंग समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को सम्मानित किया जाएगा।
20 से 28 नवम्बर तक चलने वाले इस समारोह में 76 देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इस महोत्सव में देश-विदेश के लगभग 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली 24 फिल्में आस्कर की दौड़ में भी शामिल हैं। इस दौरान 50 महिला निर्देशकों की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।