मनोरंजन
शादी की पहली सालगिरह पर तिरुपति पहुंचे रणवीर-दीपिका, देखें PHOTO
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2019 6:06:05 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड और रियल लाइफ की सुपरहिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आज शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पर दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को सेलीब्रेशन करने के लिए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शनों के लिए तिरुपति पहुंचे। जहां पर इनकी कई तस्वीरें सामने आई है।
दीपिका और रणवीर दोनों का परिवार भी इस मौके पर उन दोनों के साथ है। दीपिका पादुकोण यहां मांग में सिंदूर भरे खूबसूरत रेड साड़ी में नजर आईं। उन्होंने इस साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत ज्वेलरी भी पहन रखी थी।
इस दौरान दीपिका ने अपनी और रणवीर की एक तस्वीर साझा की है और फोटो के साथ लिखा, 'हम अपनी शादी की पहली सालगिरह पर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने आए हैं। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'।