मनोरंजन
मां दुर्गा के गाने पर जमकर थिरकीं नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, वायरल हुआ वीडियो
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2019 4:52:21 PMमुंबई। पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। 6 दिन के इस त्योहार के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही लोकसभा सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर डांस किया है। उनके डांस की वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि गाने को यूट्यूब पर 9 लाख से जयादा लोग देख चुके हैं। वहीं फेसबुक पर इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी डांस करती दिख रही हैं।
वीडियो में तीनों एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रही हैं। नुसरत रेड ब्लाउज के साथ गोल्ज साड़ी में दिख रही हैं। इसके साथ रेड लिपस्टिक, सिंदूर उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं मिमी ग्रीन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। मिमी ने ग्रीन चूड़ियां और सटबल मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।