ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से इस्तीफा, गुटबाजी का लगाया आरोप
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2019 4:35:08 PM
उर्मिला मातोंडकर का कांग्रेस से इस्तीफा, गुटबाजी का लगाया आरोप

मुंबई। कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कहा कि वह पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के माहौल में काम नहीं कर सकती हैं, इसीलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह आम जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।
 
उर्मिला मातोंडकर ने यहां एक जारी बयान में कहा, ''मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार मैंने इस्तीफे के बारे में तब सोचा था जब मेरे कई प्रयासों के बाद बीते 16 मई को दिए गए पत्रों पर तात्कालीन मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मेरी शिकायतों का निराकरण करने के लिए, विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय संचार वाले उक्त पत्र को आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया, जो मेरे अनुसार एक बड़ा विश्वासघात का कार्य था।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान 27 मार्च को उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। पार्टी के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के गोपाल शेट्टी से चुनाव हार गई थीं। उस वक्त भी उर्मिला ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को अपनी पराजय का कारण बताया था। चुनाव के कुछ दिन बाद उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को सौंपा था, लेकिन उनके इस्तीफे पर विचार नहीं किया गया। इसके आज फिर से उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेजा दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS