ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2019 5:16:34 PM
नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक और वेब सीरीज में नजर आयेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म अरविंद अडिगा की किताब' द व्हाइट टाइगर' पर आधारित होगी। फिल्म का नाम भी 'द व्हाइट टाइगर 'रखा गया हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव भी होंगे।

 
इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा और उनके मित्र मुकुल देवड़ा मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। 'द व्हाइट टाइगर' के निर्देशक  रामिन बहरानी होंगे। फिल्म अभिनेता  राजकुमार राव इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रामिन के साथ काम करने को लेकर तथा नेटफ्लिक्स के साथ 'द व्हाइट टाइगर' को परदे पर जीवंत करने का हिस्सा बनने को लेकर काफी काफी उत्साहित हैं। 
 
वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने इस डिजिटल फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रियंका ने अरविन्द अडिगा की इस किताब को जब से पढ़ा है, तब से वह इस कहानी को परदे पर लाने के लिए उत्सुक हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग भारत में साल के अंत तक शुरू होंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS