ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस एक्टर को मानती हैं अपना लक्की चार्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खोला राज
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2019 12:41:44 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस एक्टर को मानती हैं अपना लक्की चार्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खोला राज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'द जोया फैक्टर के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर साउथ के जबरदस्त एक्टर दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। सोनम कपूर की यह फिल्म लक्की चार्म पर ही आधारित है। इस फिल्म से इतर, हाल ही में सोनम कपूर ने अपने लक्की चार्म का भी खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला गाना 'लक्की चार्म...' पोस्ट कर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर को अपना लक्की चार्म बताया है। वह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हैं. 

 
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फिल्म का पहला गाना साझा करते हुए बताया कि उनके लक्की चार्म शाहरुख खान  हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "लक्की चार्म, आप जानना चाहते हो कि मेरा लक्की चार्म कौन है। कोई और नहीं, बल्कि शाहरुख खान हैं। आपका धन्यवाद और पूरी 'द जोया फैक्टर' की टीम आपसे बहुत प्यार करती है।" 
 
 'द जोया फैक्टर' के इस गाने में लोगों को शाहरुख खान की भी आवाज सुनने को मिलेगी। सोनम कपूर की इस पोस्ट पर उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'टेरिफिक' यानी भयानक।
 
आपको बता दें कि ‘द जोया फैक्टर’ एक ऐड एजेंट जोया की कहानी है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है। लोग इंडियन टीम के लिए उसे लकी मानने लगते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है और फॉक्स स्टार हिंदी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS