मनोरंजन
भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा की रिलीज डेट हुई आउट, विनोद यादव और अंजना सिंह की गजब की केमिस्ट्री
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2019 3:27:37 PMनई दिल्ली। भोजपुरी के मशहूर अभिनेताओं में शुमार विनोद यादव की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ की रिलीज डेट आउट हो गई है। फिल्म ‘गुंडा’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता सिकंदर खान और निर्देशक इकबाल बख्श को फिल्म से काफी उम्मीदें है।
इस बारे में इकबाल बख्श ने बताया कि फिल्म क्राइम थ्रिलर जरूर है, लेकिन इसकी कहानी के कई आयामों वाली है, जो फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को पता चलेगा। हमने फिल्म को पूरी तरह से कमर्सियल तरीके से बनाया है। इस फिल्म की मेकिंग में हमने उन्नत तकनीक के साथ कई प्रयोग भी किए हैं, जो फिल्म को व्यापक बनाती है। फिल्म की कहानी ऐसी है कि दर्शक इससे आसानी से जुड़ पाएंगे।
फिल्म में गाने और डायलॉग भी काफी आकर्षक हैं। इसलिए हम भोजपुरी के दर्शकों से अपील करते हैं कि वे इस फिल्म को जरूर देखें। उन्होंने बताया कि फिल्म में विनोद यादव और अंजना सिंह की केमेस्ट्री खूब जंच रही है। उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को भी पसंद आने वाली है। फिल्म बेहद अच्छी बनी है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आने वाली है। इस फिल्म में सिकंदर खान गुंजन पंत, सुशील सिंह और अयाज खान भी अहम भूमिकाओं में हैं।