ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
जिया खान सुसाइड मिस्ट्री पर बनेगी डॉक्युमेंट्री, तीन हिस्सों में खुलेंगे मौत के रहस्य
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2019 3:51:48 PM
जिया खान सुसाइड मिस्ट्री पर बनेगी डॉक्युमेंट्री, तीन हिस्सों में खुलेंगे मौत के रहस्य

नई दिल्ली। मुंबई की फिल्मी दुनिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में रहती है। आए दिन कोई न कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी खबरों का साधन बनती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही फिल्मी दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी या यूं कहें सुसाइड मिस्ट्री पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। ये डॉक्यूमेंट्री अभिनेत्री जिया खान की मौत से जुड़े रहस्यों पर आधारित होगी।

 
लोकप्रिय ब्रिटिश टेलीविजन ब्रॉडकास्टर बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुसाइड मिस्ट्री पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की योजना बना रहा है। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी पर आधारित होगी। फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी। जिया खान सबसे पहले शाहरुख़ खान की फिल्म 'दिल से' में बाल कलाकार के रूप में नजर आईं थी। इसके बाद वे फिल्म 'निःशब्द' में अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल में नजर आई। फिल्म में जिया के बोल्ड और बिंदास अंदाज को दर्शकों ने बहुत सराहा था।
 
 
जिया ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी।  जिया फिल्म 'गजनी' और 'हाउसफुल' में भी नजर आईं थी। साल 2013 में जिया ने पंखे में रस्सी बांध कर आत्महत्या कर ली थी। जिया की आत्महत्या का मामला उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ जोड़ा गया था। जिसके बाद सूरज को कुछ समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। जिया की माँ उसकी मौत को आत्महत्या नहीं हत्या मानती है। ये केस आज भी कोर्ट में चल रहा है लेकिन इसकी गुत्थी सुलझ नहीं पायी है। 
 
सूत्रों की मानें तो एक ब्रिटिश प्रोडक्शन कम्पनी जिया की मौत पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहती है। इस सिलसिले में फिल्म के निर्माता मुंबई आये हुए है और इस मामले पर रिसर्च में जुटे हैं। फ़िलहाल, अभी फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS