मनोरंजन
प्रधानमंत्री मोदी को पीछे छोड़ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी सनी लियोन
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2019 3:25:01 PMनई दिल्ली। भारत में गूगल सर्च में इस साल अगस्त के पहले हफ्ते तक सबसे अधिक ढूढे जाने वाली हस्तियों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी, सुपर स्टार सलमान खान और शाहरुख खान को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री सनी लियोन टॉप पर बनी हुई है। गूगल ट्रेंड्स एनालिटिक्स के अनुसार, "सनी से जुड़ी ज्यादातर खोजे उनके वीडियो संबंधी हैं।"
इसके अलावा उनकी बायोपिक श्रृंखला 'करणजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' को भी लोगों ने ढूंढा है। सनी को सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे मणिपुर और असम में खोजा गया। वहीं सनी ने कहा कि मेरी टीम ने मुझे इस बात की जानकारी दी और मैं इसका रेय अपने फैंस को देना चाहूंगी, जो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं। यह एक महान भावना है।