मनोरंजन
क्यूट अंदाज में नजर आईं जैकलीन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2019 11:48:20 AMनई दिल्ली। बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाल ही में जैकलीन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। इस वीडियो में एक्सप्रेशन क्वीन जैकलीन बीट पर अपने डांसिंग स्किल दिखाती नजर आ रही थीं। उनके इस वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस वीडियो में वह रेड कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी थीं, इसके साथ जूलरी उन पर काफी जंच रही थीं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख भी लीड किरदार में नजर आए थे। हालांकि उनको पहचान सलमान खान के साथ की गई फिल्म 'किक' से मिली। इस फिल्म में जैकलीन के एक्टिंग को काफी सराहा गया था। अब जल्द ही जैकलीन फर्नांडिस, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव' में नजर आने वाली है।