मनोरंजन
पवन सिंह और मधु शर्मा की 'जय हिन्द' का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2019 4:37:11 PMनई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म जय हिन्द का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी आतंकवाद के उपर है। इस फिल्म में एक बार फिर पवन सिंह और मधु शर्मा की जोड़ी भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही है। वहीं, अक्षय कुमार की हिंदी फिल्म 'केसरी' में विलेन के किरदार में नजर आए अभिनेता मीर जाफर और संजय पांडेय की भूमिका भी फिल्म में बेहद अहम लग रही है।
'जय हिन्द' को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, प्रशांत झुनझुनवाला, अपर्णा साह, विशाल गुरानी और समीर आफताब हैं। फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, आकांक्षा अवस्थी, प्रियंका पंडित, संजय पांडेय के अलावा संजय वर्मा, धामा वर्मा, ब्रिजेश त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। समीर और निधि का फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस है।