मनोरंजन
'शहर की लड़की' रीमिक्स सॉन्ग में सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की एंट्री ने उड़ाए सबके होश, देखें Video
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2019 12:42:05 PMमुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्मा का नया गाना 'शहर की लड़की' रिलीज हुआ है। जैसे कि आप जानते ही हैं कि इन दिनों बॉलीवुड में पुराने पॉपुलर गानों को रीक्रिएट करने का ट्रेंड जोरों पर है। खानदानी शफाखाना में रवीना टंडन के फेमस गाने 'शहर की लड़की' को रीक्रिएट गया है।
हाल ही में इसका नया वर्जन रिलीज हुआ है। जिसमें रैपर-सिंगर बादशाह के साथ कॉकटेल एक्ट्रेस डायना पैंटी नजर आ रही हैं। डायना इसमें बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें इस गानें में पुराने गानें के ओरिजिनल स्टार्स रवीना टंडन और सुनील शेट्टी भी हैं।
बता दें 'शहर की लड़की' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इसे बादशाह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग को आदिल शेख ने कोरियोग्राफ किया है।